विद्यापतिनगर ग्रामीण डाक सेवकों के हड़ताल चौथे दिन भी जारी रहा। हड़ताल के कारण छेत्र के 11 ग्रामीण डाकघरों में कामकाज ठप है। जिसके कारण सौ से अधिक लोगो का राशि निकालने को लेकर लेनदेन का काम ठप है। ज़रूरत के लोग पैसा के लिए ग्रामीण डाकघर आते है और हड़ताल के कारण निराश होकर वापस लौट जाते है। हड़ताल के कारण क़रीब तीन सौ से अधिक रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट उप डाकघर विद्यापतिनगर में रखा पड़ा है।
