विद्यापतिनगर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष शशिकांत राय अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय एवं अखिलेश प्रताप सिंह, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह समिति के सचिव के कुशल मार्गदर्शन में विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता प्रभात कुमार मिश्र ने अनुसूचित जनजातियों के संरक्षण एवं उनके सशक्तिकरण हेतु नालसा द्वारा बनाए गए स्कीम के संबंध में रेल अधिकारियों, रेल कर्मचारियों, यात्रियों एवं आमलोगों को विस्तारपूर्वक बताया। विधिक जागरुकता शिविर में स्टेशन मास्टर, कर्मचारियों, यात्रियों समेत पारा विधिक स्वयं सेविका सुप्रिया भारती एवं आमलोगों ने भाग लिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।