उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों में कही कही हल्के बादल देखे जाने की संभावना है।इस दौरान के मौसम शुष्क रहने का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है।इस बाबत डॉ राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय ने 5 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 3 से 5 घंटे प्रति घंटा की गति से पछुआ व पुरवा हवा दोनो चलने की संभावना है।इस अवधि में सापेक्ष आद्रता सुबह 75 से 85 व दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत रह सकता है।इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री व न्युतम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है