विद्यपातीनगर। प्रखण्ड के सिमरी पंचायत में मुखिया देवन्ती देवी द्वारा अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। सभी 6 अग्नि पीड़ित परिवारों को स्थानीय मुखिया देवन्ती देवी द्वारा साड़ी, धोती, बर्तन, तेल-साबुन त्रिपाल, चूड़ा गुर एवं बिस्कुट का पैकेट दिया गया। इस दौरान मुखिया देवन्ती देवी ने सभी अग्नि पीड़ित परिवारों को आगे भी हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। मुखिया ने कहा की दुख की घड़ी मे वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। वहीं मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार ने कहा की सभी पीड़ित परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ देने के लिए वह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से बात करेंगे। मालूम हो की पिछले दिनों सिमरी पंचायत के वार्ड 6 स्थित भुईया स्थान मे खाना बनाने के दौरान आग लग गया था। जिसमे 6 घर समेत करीब 10 लाख से अधिक की संपति का नुकसान हो गया था। राहत सामग्री वितरण के दौरान मोतीलाल राय, अरुण कुमार महतो, नवनीत कुमार, उमेश कुमार राय, रितेश कुमार सिंह मौजूद थे।
