Transcript Unavailable.
विष्णुगढ़ प्रखंड के अल्पीटो पंचायत अंतर्गत हेठली बोदरा निवासी उम्र तकरीबन 45 वर्ष सोमर सिंह पिता स्वर्गीय दुलारचंद सिंह का मौत महाराष्ट्र के पुणे क्षेत्र में सड़क हादसे में हो गया महाराष्ट्र क्षेत्र में वह फ्लिप कार्ड का वाहन चलाकर अपने जीवन भरण पोषण कर रहा था इसके सूचना मिलते ही परिजन रो-रो कर बुरा हाल हो गया है उक्त जानकारी पंचायत समिति सदस्य घनश्याम पाठक ने मोबाइल वाणी संवाददाता को दिए।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा खरकी चटकरी में दीपावली के दूसरे दिन बरदखुटा गौरैया पूजा जगरना हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी नेता चंद्रनाथ भाई पटेल झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता पूर्व जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल गंगाधर महतो संतोष कुमार तुलसी महतो दुष्यंत मेहता हिरामन महतो मनोज झारखंडी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विष्णुगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक की गई जिसमें वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी ने किया एवं संचालन गुरु प्रसाद साव ने किया।
विष्णुगढ़ पंचायत के राज्यकृत कन्या मध्य विद्यालय परिसर में एक बहुत ही दुखद घटना हुई है जिससे मिड डे मील का पकाया हुआ भोजन का पानी रखे टब में बच्चे गिरने से घायल हो गया पहले प्रबंधन के समिति अध्यक्ष एवं विद्यालय के शिक्षक सरस्वती कुमारी ने अपने स्कूटी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया समाचार लिखे जाने तक परिजन चिंतित हो गए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही।
झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के तत्वाधान में विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी के द्वारा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसका नेतृत्व संयोजक महमूद आलम ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से विष्णुगढ़ को अनुमंडल बनाने एवं झारखंड आंदोलनकारी के लिए 20 लाख रुपये का बीमा मान सम्मान समेत अन्य मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम वीडियो को पत्र सौंपा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया उत्तम महतो निर्मल कुमार कुलदीप रविदास विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार दुलारचंद प्रसाद नूनू गोपाल घनश्याम पाठक रंजीत पाठक खलील अंसारी दशरथ राय निजामुद्दीन सिद्दीकी समेत कई लोग मौजूद थे।
मांडू विधानसभा के पूर्व विधायक एवं मंत्री रह चुके जयप्रकाश भाई पटेल पर कांग्रेस पार्टी ने भरोसा करते हुए हजारीबाग जिला का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने बधाई दे रहे हैं।
विष्णुगढ़ को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग को लेकर सोमवार को एक बैठक किया गया जिसमें मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा उक्त जानकारी झारखंड आंदोलनकारी सह मुख्य संयोजक मोहम्मद आलम ने दिया।
