झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने बताया कि विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को बाल विवाह पर नियंत्रण करने को लेकर लोगों को जागरूकता अभियान कार्यशाला का शुभारंभ किया गया कार्यशाला के दौरान एनजीओ समाधान के कार्यकारिणी निर्देशिका हिला पिंटो ने कहा कि 18 वर्ष पूरा होने के बाद ही विवाह के बारे में सोचें बाल विवाह होने से शारीरिक एवं मानसिक विकास नहीं हो पता है साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में कार्यशाला के दौरान लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस एकदिवसीय कार्यशाला में समाधान निदेशक संजीव भट्टाचार्य निर्मल कुमार सक्रिय सदस्य राहुल शीतल आभा कुमारी रश्मि लता रामचंद्र यादव नीतू कुमारी पर्यवेक्षिका सुनीता रानी यशोदा देवी लक्ष्मी कुमारी समेत बड़ी संख्या में वार्ड सदस्य स्वास्थ्य सहिया मुखिया पंचायत समिति सदस्य आंगनबाड़ी सेविका एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य से हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने बताया कि विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा हॉस्पिटल चौक पर बुधवार देर शाम मादक पदार्थों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को जागरूक किया गया। चलनंत जागरूकता अभियान सरकार ने चलाई हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य से हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद मोनिका पटेल आईएएस बनकर अपने पैतृक गांव पहुंची। लोगों ने ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामू में शुक्रवार दोपहर को वज्रपात की चपेट में आने से किसान नंदकिशोर महतो के तीन व कैलाश महतो का एक मवेशी की मौत घटनास्थल पर हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग से उचित मुआवजा की मांग को लेकर अंचल में आवेदन दिए जाने की कोशिश की जा रही है।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता टेकनारायण कुशवाहा ने बताया कि इचाक प्रखंड के गांव में पति-पत्नी का शव श्मशान घाट में मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हजारीबाग नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल का भव्य स्वागत भाजपा आजसू के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजे के साथ भव्य स्वागत किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उमस गर्मी को देखते हुए सरकार ने सभी कोटि के विद्यालय को 15 जून तक बंद किए जाने का आदेश जारी किए हैं वही 16 जून को रविवारीय अवकाश तथा 17 जून को बकरीद पर्व की छुट्टी घोषित किया गया है स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आदेश 1033 के आलोक में 11 जून 2024 दिनांक के संयुक्त सचिव ने नंदकिशोर लाल ने सभी विद्यालय के शिक्षा अधीक्षक को प्रतिलिपि भेज कर जानकारी दिए हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हजारीबाग के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल को मिली प्रचंड जीत की खुशी में विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो ग्राम पंचायत में भाजपा नेता डूमरचंद महतो के नेतृत्व में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया वहीं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने तीसरी बार शपथ ग्रहण करने की खुशी में लोगों ने जमकर नारेबाजी किया।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राजेश्वर महतो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जो लोगों के घरों में जमा आलू करके रखे गए थे। वह अब कीटों और बीमारियों के कारण, सभी आलू नष्ट हो गए और आलू को बाहर फेंकना पड़ा। इसलिए आलू के रख रखाव में जानकारी साझा करें

झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पाती खास कर गरीब महिलायें क्योंकि उनके पास इतनी पूँजी नहीं होती की वो उसे खर्च कर लोगों के नजर में आ सके। ऐसी महिलायें अगर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर भी देती हैं, तो भी इन्हें जनता का समर्थन प्राप्त नहीं होता है