मोबाइल वाणी खबर का असर राजनीतिक दलों में बिखरता संबंध 2024 सत्ता पक्ष विपक्ष भी नहीं किया वनभोज कार्यक्रम शीर्षक लगाकर हजारीबाग मोबाइल वाणी में चलाया गया जिसका असर विष्णुगढ़ प्रखंड के राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं पर पड़ा और खबर चलने के बाद कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने वनभोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित अतिथि सत्कार होटल में आयोजन किया। तकरीबन 20 से 25 व्हाट्सएप ग्रुप में फॉरवर्ड कर सुनवाया गया जिसका व्यापक असर पड़ा

Transcript Unavailable.

विष्णुगढ़ प्रखंड के सिरैय ग्राम पंचायत निवासी सैनाथ नाथ महतो के 30 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार महतो का पार्थिव शरीर पंजाब जालंधर से बगोदर पहुंचते ही लोगों का जन सैलाब उमड़ गई। बड़ी संख्या में उनकी अंतिम दर्शन यात्रा में शरीक हुए और नम आंखों व सैन्य सम्मान के साथ उन्हें विदाई दी गई।

विष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को रविदास महासंघ की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता महेंद्र राम एवं संचालन नरेश राम ने किया।

वर्ष 2024 में विष्णुगढ़ प्रखंड में सक्रिय राजनीतिक दल कांग्रेस झामुमो बीजेपी आजसू जदयू राजद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले समेत अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2024 में वन भोज कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुई।

विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत उच्चाघना बुचीहीर स्थित गोवर्धन महतो का घर के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था इस खबर को मोबाइल वाणी में प्रमुखता से चलकर ट्रांसफार्मर खराब होने से अंधेरे में जीने को विवश शीर्षक लगाकर चलाया गया तथा कई जनप्रतिनिधियों व व्हाट्सएप ग्रुप में फॉरवर्ड करके सुनाया गया जिसका व्यापक असर पड़ा। 25 जनवरी को विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने पूजा अर्चना व फीता काटकर किया। मौके पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो पूर्व मुखिया मुनीलाल महतो दुलारचंद महतो लोचन महतो समेत कई लोग मौजूद थे।

विष्णुगढ़ प्रखंड के खरकी ऊंचाघना सारूकुदर जमनीजारा चानो अचलजामु समेत अन्य गांव में स्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया।

विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो पंचायत में जेबीकेएसएस के उच्च पदाधिकारी के निर्देशानुसार संगठन मजबूत करने को लेकर मंगलवार को बाजार टांड में बैठक किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष धर्मवीर पांडे संरक्षक जीतन महतो सचिव गंगाधर कुमार महतो कोषाध्यक्ष सनी कुमार उपाध्यक्ष शेख असलम भोला साव इंद्रजीत पांडेय रामचंद्र राम सहसचिव विशाल भुइयां विशेश्वर महतो कोषाध्यक्ष विशेश्वर कुमार महतो मीडिया प्रभारी देव कुमार पांडेय तथा उमेश कुमार महतो मनोनीत किए गए उक्त जानकारी जेबीकेएसएस के सक्रिय सदस्य ने मोबाइल वाणी को दिया।

विष्णुगढ़ चेडरा स्थित आदर्श डीएवी पब्लिक स्कूल परिवार के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती समारोह आयोजित की गई। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं के दौरान नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए रैली निकाली गई। मौके पर निदेशक सागर कुमार राहुल कुमार राजेश कुमार अनिल कुमार ब्रह्मदेव कुमार सैफुल्लाह ताजुद्दीन अंसारी अजीत कुमार रवि कुमार प्रीति कुमारी ज्योति टोप्पो सुमन कुमारी अर्चना रीता तृप्ति कुमारी समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।उक्त जानकारी प्राचार्य दिग्विजय नारायण ने मोबाइल वाणी को दिया।

Transcript Unavailable.