विष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो पंचायत के डुमरिया टांड निवासी किशुन मरांडी के 27 वर्षीय पुत्र बंसीलाल मरांडी का मौत महाराष्ट्र के पुणे सतारा क्षेत्र में हो गया वह 16 दिसंबर 2025 को रोजगार के लिए बिल्डिंग लाइन में काम करने जा रहा था उसी दौरान नेशनल हाईवे में सड़क दुर्घटना हो गई जिसे इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई इसकी सूचना मिलते ही परिजन रो रो कर बुरा हाल है इस दुखित परिवार को हिम्मत जुटाते हुए पंचायत समिति सदस्य बहराम हांसदा ने पहुंचकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
विष्णुगढ़ प्रखंड के वीपी मेमोरियल परिसर में नो चयनित भाजपा मंडल अध्यक्ष पश्चिम रवि कुमार पांडे को भाजपा कार्यकर्ताओं के सक्रिय साथियों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
विष्णुगढ़ प्रखंड समेत आसपास क्षेत्रों में बीते चार दिनों से कुहासा सुबह-सुबह रहने से प्याज की गाछी को क्षति होने का खतरा बना हुआ है किसान बंधु अपना प्याज गाछी को संभल के रखे उसके ऊपर पर्दा डालें तेज धूप रहे तो फिर हटादे।
विष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामो पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ सोमवार को किया गया। पैक्स के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद गुप्ता मुखिया कलावती देवी पंचायत समिति सदस्य अमिता कुमारी पूर्व प्रमुख अशोक गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव राजवार हीरालाल प्रसाद चमेली देवी देवी गिरिजा देवी अरुण गोस्वामी हीरालाल महतो रघुनंदन प्रसाद समेत कई मौजूद थे।
विष्णुगढ़ प्रखंड से दो युवक जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल कर विष्णुगढ़ प्रखंड का नाम रोशन किया भेलवारा पंचायत उरगी निवासी थानेश्वर महतो के पुत्र विजय महतो ने श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बने वहीं सिरैय पंचायत के तेजो महतो के पुत्र अनिल कुमार महतो प्रखंड कल्याण पदाधिकारी परीक्षा में सफलता हासिल किया। इस अवसर विजय कुमार महतो को शाॅल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस खुशी में लड्डू बांटी गई। माता-पिता बहुत धूम प्रसन्न दिखे।
विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो पंचायत अंतर्गत नवाटांड निवासी मृतक जगन्नाथ सिंह पिता स्वर्गीय किटी सिंह के रूप में पहचान हो पाई है। एक महीना पूर्व गुजरात के भुज क्षेत्र में बिजली का काम करने गया था एलटी लाइन जिसे अचानक माथे में दर्द होने लगा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई सूचना मिलते हैं परिजन रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के तत्वाधान में छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति नहीं मिलने समेत कई जनहित मुद्दे को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो के द्वारा पदयात्रा का शुभारंभ डुमरी के विनोद बिहारी महतो चौक से किया जाएगा इसे लेकर विष्णुगढ़ प्रखंड में बैठक किया गया बड़ी संख्या में जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं ने भाग लिए।
विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में सत्र 2025 -27 प्रशिक्षकों का स्वागत समारोह एवं संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्था आपकी प्रतिभा परिश्रम और व्यक्तित्व को निखारने के लिए सर्वोत्तम वातावरण प्रदान करता है यह शिक्षा के साथ अपने जीवन को जीने की कला अनुशासन नैतिकता और आत्मविश्वास का भी विकसित किया जाता है
विष्णुगढ़ प्रखंड के अलपिटो पंचायत के हेठली बोदरा निवासी घनश्याम सिंह उर्फ गुलटेनिया की की मौत महाराष्ट्र क्षेत्र में हो जाने से परिजन रो रो कर बुरा हाल हो गया है बीते दिन उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते हैं पूरा क्षेत्र मातम में बदल गया। घनश्याम पाठक पंचायत समिति सदस्य ने सरकार से हर संभव मदद की गुहार लगाई हैं इस संबंध में वीडियो को पत्र लिखे हैं।
विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में अफ्रीका के ट्यूनीशिया देश में फंसे ग्रीडी हजारीबाग बोकारो जिला के कुल 48 श्रमिक फंसे हुए थे। जो केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के पहल पर सकुशल वतन वापसी हुई। कुशल पूर्वक लौटे हुए श्रमिकों के सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया एवं श्रम विभाग के द्वारा एक-एक लाख रुपए का बीमा किया गया।
