Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के धनबाद जिला के बाघमारा प्रखंड से बीरबल महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बरसात का मौसम झुलसती गर्मी से राहत तो प्रदान करता है लेकिन साथ ही कई घातक बीमारियां भी अपने साथ लाता है। यह कई बीमारियों को आमंत्रित करने का मौसम होता है, क्योंकि इस मौसम में बारिश से कई स्थानों पर जलजमाव, कीचड़ व गंदगी से पैदा होने वाले मच्छर और बैक्टीरिया बीमारियां फैलाते हैं।बारिश का मौसम एक ओर जहां अपने साथ हरियाली और खुशगवार मौसम लाता है। वहीं इसके साथ ही कई तरह की बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। दूषित पानी और भोजन के कारण वायरल बुखार, जॉन्डिस, मियादी बुखार (टायफाइड) तथा पेट संबंधी पेचिश जैसी बीमारियां के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अपने घरों के आस-पास कूड़े-कचड़े, जल जमाव और सड़ी-गली चीजों को इकट्ठा नहीं होने दें,साथ ही मच्छरदानी का प्रयोग करें और आस -पास बिलीचिंग पउडर का इस्तेमाल करें ताकि इन बीमारियों से बचा जा सके।
झारखण्ड राज्य के धनबाद जिला के बाघमारा प्रखंड से बीरबल महतो कहते है कि नशा एक अभिशाप है, यह एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा अब एक राष्ट्रीय विकराल समस्या बन गयी है, नशे से आज स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बडे़-बुजुर्ग और विशेषकर युवा वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहे है।आज कल अक्सर ये देखा जा रहा है कि युवा वर्ग इसकी चपेट में दिन प्रतिदिन आ रहा है वह तरह-तरह के नशे जैसे- तम्बाकू, गुटखा, बीडी, सिगरेट और शराब के चंगुल में फंसते जा रहे हैं।साथ ही फ्लूड और स्मैक का सेवन भी उनके लिए एक फैशन सा बन गया है, जिसके कारण उनका परिवार तो बर्बाद होता ही है साथ ही उनका कैरियर भी चौपट हो रहा है। इन सभी मादक प्रदार्थों के सेवन का प्रचलन किसी भी स्थिति में किसी भी सभ्य समाज के लिए वर्जनीय होना चाहिए।स्थानीय लोगों के मुताबिक युवाओं में बढ़ती नशाखोरी एक बड़ा अभिशाप है जो इसके चंगूल में फंस जाता है ,वह अपने मौत को गला लगाने का काम कर रहा है। इसके लिए सबसे पहले युवाओं के परिजनों को उनपर निगरानी रखनी चाहिए। साथ ही प्रशासन और पुलिस को भी बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए सफल प्रयास करने चाहिए।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
