Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के इचाक प्रखंड से टेकनारायण प्रसाद कुशवाहा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि कुछ दिन पहले गुजरात में जो घटना हुई है वह काफी दुःखदाई है।राज्य के किसी भी कोणे में सभी को रोजगार करने और जीने का अधिकार प्राप्त है। यह बात सविधान में भी कहा गया है की हर इंसान को सम्मान के साथ जीने,सम्मान के साथ रहने और सम्मान जनक अपनी जिंदगी को गुजर बसर करना चाहिए। यदि किस कारणवश किसी के साथ कोई भी घटना घट जाती है, तो ऐसी परिस्थिति में केवल एक ही लोग के ऊपर ही करवाई करनी चाहिए ना की सारे समाज के ऊपर। हमारे देश में मजदूरों का स्थान सबसे अहम माना गया है। हिन्दू,मुश्लिम,सिख,ईसाई सबके ऊपर उठ कर एक लेबर ग्रेड का कार्य किया जाता है जो सभी लोगों के लिए एक ईट का काम करते हैं।और ऐसे लोगों को मजबूर कर एक शहर से दूसरे शहर में भगा दिया जाता है जोकि नहीं होना चाहिए। सभी को एक समान अधिकार दिया जाना चाहिए। यह मानना चाहिए की मजदुर के बिना कोई भी काम का हो पाना सम्भव नहीं होता है। यदि मजदुर अपने काम के दौरान कोई भी गलती करते हैं तो उनके लिए कानून बनाई गई है जो उन पर त्वरित करवाई करती है। ऐसी परिस्थिति में समाज और सरकार को यह समझना चाहिए की पुलिस प्रशासन भी दोषी मजदुर पर सख्त करवाई कर उन्हें वापस उनके घर भेज दें। अतः एक मजदुर की सजा सभी को नहीं देना चाहिए क्योकि मजदुर अपने परिवार के कारण ही दूसरे राज्य में पलायन करने को मजबूर होते हैं।
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के इचाक से टीकनारायण प्रसाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि झारखण्ड खनिजों से परिपूर्ण हैं। तब भी राज्य के नौजवान बेरोज़गारी में इधर से उधर भटक रहे हैं।अगर कही कमाने के लिए भी जाते हैं तो अपनी शरीर को ख़राब कर वापस आ जाते हैं। जिस उम्र में उन्हें माता पिता का प्यार मिलना चाहिए वो उस प्यार से वंचित रह जाते हैं। झारखण्ड कोयला उत्पादक राज्य हैं। यहाँ अधिक मात्रा में कोयला पाया जाता हैं। देखा जाता हैं की राज्य से कोयला दूसरे राज्य में निर्यात होता हैं और वहा निर्यात कोयले के जरिए काल-कारखानों आदि स्थापित कर कई रोज़गार के अवसर निकल जाता हैं। परन्तु झारखण्ड में ऐसा नहीं हैं।यहाँ से सारा कोयला दूसरे राज्य निर्यात कर दिया जाता हैं और यहाँ राज्य में कोयले बस जलाने तक के काम में आते हैं। टीकनारायण जी के अनुसार कोयले को ही माध्यम बना कर राज्य में ही रोज़गार के अवसर को बढ़ाना चाहिए।सरकार को कई ऐसे कारख़ाने,ईट-भट्टे स्थापित करना चाहिए जिसमें कोयला को उपयोग में लाया जा सके। और बेरोजगारों के लिए रोज़गार उपलब्ध करवाना चाहिए।
