विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत भवन परिसर में शनिवार को प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराए गए 75 जरूरतमंद बुजुर्ग असहाय के बीच कंबल वितरण किया गया।इस अवसर पर मुखिया चेतलाल महतो पंचायत सचिव रामानंद प्रसाद पंचायत स्वयंसेवक चंद्रशेखर महतो नागेश्वर महतो पंचायत समिति सदस्य कैलाश महतो उमेश मंडल समेत कई लोग मौजूद थे।
