विष्णुगढ़ हॉस्पिटल चौक परिसर के विवेकानंद सेवाश्रम विद्यालय परिसर में गौरी मेमोरियल स्टोन क्लीनिक हजारीबाग के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हजारीबाग के सुप्रसिद्ध डॉक्टर ओमप्रकाश एवं रवि प्रकाश के सहयोग से 360 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवंत मिश्रा, विवेक कुमार मिश्रा, थानेश्वर महतो, चेतलाल महतो, जोधा महतो, महानंद प्रसाद, छोटू कुमार, नवल किशोर वर्मा, दीपू अकेला, राजू श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद, मनोज सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।