झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता गीता सिंह ने बताया कि समाज में आय दिन महिलाओं और लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण की घटनाएं देखने को मिलती रहती है। इन अपराधों के कारण बच्चियां और महिलाएं अपने अधिकार से वंचित रह जाती हैं। उदाहरण के लिए - टीचर द्वारा छात्रा के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद छात्रा की पढ़ाई छुड़वा दिया जाता है और लड़की शिक्षा से वंचित रह जाती है। तो ऐसे में महिला अधिकार और लैंगिक समानता कैसे संभव है ? इस पर विचार करना चाहिए।