जिला हजारीबाग के दाड़ी प्रखंड से मोहम्मद असरार अंसारी जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि गिद्दी पुलिस ने शनिवार को होसिरमोड़ में चेकिंग की वाहनों के कागज़ात व् हेलमेट नहीं रहने पर लोगो से फ़ाईन भी वसूला गया,जानकारी के अनुसार गिद्दी पुलिस इस इलाके में पिछले कई दिनों से लगातार वाहन जाँच चला रही है। होसिलमोड़ में कई लोगो से लगभग 5800 रुपये फ़ाईन के रूप में लिया गया और गिद्दी पुलिस ने कहा की ये अभियान थमने वाला नहीं है। इस अभियान में गिद्दी थाना के सतीस उरांव,मोहम्मद नसीब सहित पुलिस के कई जवान शामिल थे