जिला हजारीबाग प्रखंड दाड़ी से मोहम्मद असरार अंसारी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की मांडू प्रखंड के मंझला चुंबा व बड़का चुंबा शराब के खिलाफ सैकड़ो महिलाओं ने रैली निकाली।इस दौरान कई अवैध शराब विक्रेताओं के घर में घुस कर शराब के बर्तनो को तोड़ दिया गया ।महिलाओं ने कहा की यह अभियान यहाँ पर तब तक चलता रहेगा जब तक शराब पूरी तरह से बंद नहीं होगा,उन्होंने ने यह भी कहा की शराब विक्रेताओं की मनमानी नहीं चलेंगी।मिली जानकारी के अनुसार दोनों पंचायतो में लगभग 150 महिलाओं ने पंचायत की प्रमुख सड़को पर रैली निकाली।महिलाओं के हाथों में लाठी और डंडे थे।महिलाओं का कहना है इन दोनों पंचायतो में शराब के कारण समाज का माहौल ख़राब हो रहा है।युवकों में भी शराब की लत लग रही है।
