मोदी सरकार की तानाशाही और मजदूर किसान विरोधी नीति के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय मंच के आवाहन पर कल 16 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल और ग्रामीण भारत बंद को लेकर वाम दलों ने संयुक्त रूप से प्रचार जत्था निकालकर हड़ताल और ग्रामीण भारत बंद को सफल बनाने की अपील आम नागरिकों मजदूरों से कियाl प्रचार जत्था को भाजपा माले जिला कार्यालय से भाजपा माले के वरिष्ठ नेता आरके सहनी और राज्य कमेटी के सदस्य अभिषेक कुमार,CPM के कार्यकारी जिला सचिव श्याम भारती और भाजपा के जिला सचिव नारायण जी झा ने रवाना किया।