बासोपट्टी प्रखण्ड के बासोपट्टी पंचायत के राम जानकी रवि राम सेवक दास महाविद्यालय के परिसर में मंगलवार को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित की गयी। पंचायत के मुखिया मदन पासवान की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम उद्घाटन दीप जलाकर जिलाधिकारी सुशील कुमार पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, जयनगर एसडीएम वीरेंद्र कुमार, एसडीपीओ विप्लव कुमार, एडीएम गोविंद कुमार,बासोपट्टी सीओ हर्ष हरि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रमं में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार,PSI गौरव कुमार,PSI प्रिया कुमारी, SI मधु कुमार सिंह, SI पंकज कुमार चौधरी, उमेश कुमार सिंह, हेल्थ मैनेजर रेजाउल हक, बीईओ सतीशचंद्र झा सहित अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं पंचायत कर्मी सहित कटैया पंचायत के विधायक प्रतिनिधि संजय महतो, बासोपट्टी पूर्वी मुखिया मदन पासवान,बासोपट्टी पश्चिमी मुखिया प्रमिला देवी, बासोपट्टी पूर्वी पंचायत समिति ज्योति कुमारी,डामू पंचायत के मुखिया नवल किशोर झा, प्रमुख वीरेंद्र यादव, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम मे सभी पदाधिकारी को मिथिला परम्परा के अनुसार पाग दोपता से सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम जन संवाद कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, समेकित बाल विकास, कृषि, आवास योजना, मनरेगा, उद्योग,श्रम संसाधन, कल्याण, स्वास्थ्य, लोक शिकायत निवारण, पंचायती राज, ऊर्जा, ग्रामीण विकास,समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता जैसे राशन कार्ड, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण ,पथ निर्माण, क्राइम कंट्रोल, शराब बंद ,बाल विवाह,ग्रामीण कार्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित आमजनो एवं ग्रामीणों को दी गयी। डीएम अरविंद कुमार ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में वहाँ उपस्थित आमजनो को जानकारी दिया गया एवं लाभ प्राप्त करने हेतु अनुरोध किया गया। जन संवाद कार्यक्रम मे उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अनगिनत लोक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ आम जनों को ससमय एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो यह सरकार की प्राथमिकता रही है। एसडीएम ने कहा कि पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ बासोपट्टी प्रखंड में विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। आमजन तक सरकार की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाना एवं जनता एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कायम करना एवं उपस्थित लोगों से उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करना जनसंवाद का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने ने जल संरक्षण पर बल देते हुए लोगो से अपने निजी चापाकलों पर सोख्ता निर्माण,छत वर्षा जल संचयन व्यवस्था स्थापित करने का अपील भी किया। उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियानों के द्वारा सामाजिक स्तर पर भी बहुत परिवर्तन आया है। लड़कियाँ शिक्षा क्षेत्र में काफी बढ़ी हैं। शराब बंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, महिलाओं को आरक्षण इत्यादि ने महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने पब्लिक एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय ,डायल 112, महिला हेल्प डेस्क,अपराध नियंत्रण ,साइबर अपराध आदि को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपराधमुक्त एवं नशामुक्त मधुबनी को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि डायल नंबर 112 का जरूर उपयोग करे। यह 24 घण्टे की सेवा है। इस सेवा के तहत वर्तमान में औसतन 12 मिनट में पुलिस आपकी सहायता के लिए उपलब्ध हो जाती है।