जिला मधुबनी से रामानंद जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की 14 जून से एक बार पुनः नियोजन सह प्रशिक्षण शिविर मेला का आयोजन किया जायेगा।यह आयोजन मधुबनी जिले के वाटसन हाइ स्कुल के प्रांगण में किया जायेगा।निदेशालय नियोजन प्रशिक्षण श्रम संसाधन विभाग के निर्देशानुसार इसका आयोजन जिला नियोजनालय के तत्वाधान में किया जाना है।इस कार्यक्रम और मेला में दशवीं और बारहवीं और आईटीआई पास या फिर स्नातक उत्तीर्ण युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।इसमें भाग लेने वाली कई कंपनिया टेक्सटाइल वि निर्माण ,कृषि विपणन, सुरक्षा आदि क्षेत्र में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगी।इसको लेकर युवाओं में ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है
