बिहार राज्य के मधुबनी जिला के खुटौना प्रखंड से चंदेश्वर राम चंदू जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की बिहार में भूख तथा कुपोषण की समस्या चिंताजनक स्थिति तक पहुंच गयी है।कुपोषण का प्रभाव शहरी क्षेत्रों में तो है ही लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक है।गरीबी और अशिक्षा की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की परवरिश ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है।
