प्रखंड के पूर्वी सरेया पंचायत कचहरी टोला गांव में विश्व शांति के निमित हो रहे श्री विष्णु महायज्ञ सह सामूहिक विवाह को ले भव्य कलश जलयात्रा बड़ी धूम धाम से गाजे-बाजे के साथ शुक्रवार को निकाली गयी। सात दिनों तक चलने वाले उक्त महायज्ञ की शुभारंभ को लेकर निकली कलश जलयात्रा में 2151 कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। कलश जल यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर सरेया बाजार, सतनामी मठ के रास्ते सोनवल बाजार के रास्ते मालाही के सिकटिया घाट पर नारायणी नदी से बनारस से आए यज्ञाचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच जालबोझी कर पुन: यज्ञ स्थल पर वापस पहुंचा। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना किया गया।
