दूसरे दल के नेता बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नीतियों व सिद्धांतों से प्रभावित होकर इस दल की सदस्यता ले रहे हैं। उनका भाजपा में अभिनंदन है। यह बातें गुरुवार को गांधी ऑडिटोरियम में भाजपा द्वारा आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में स्थानीय सांसद सह पूर्व केन्द्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने अपने संबोधन में कहीं। सांसद श्री सिंह ने कहा कि गोविंदगंज व केसरिया के पूर्व विधायक स्व. राय हरिशंकर शर्मा की पुत्रवधु नीता शर्मा भाजपा में शामिल हुयी हैं। उनके अलावे ,डॉ. अभिषेक तिवारी, उद्योगपति यमुना सिकरिया के अलावे दारोगा साह, कैमुद्दीन अंसारी, मनोज यादव, हीरालाल सहनी, भैया राम यादव सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग पार्टी में शामिल हुए हैं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना व संचालन पूर्व विधायक सचिन्द्र सिंह ने किया।