देश को बांटने की जरूरत नहीं है। अगर कोई जाति कोई पूछे तो सिर्फ यह बताएं कि हम सिर्फ महिला हैं। इस देश में दुर्गा, लक्ष्मी व सरस्वती है। देश मे एक करोड़ लखपति दीदी बनी हैं। और केवल बिहार के मोतिहारी में सात हजार लखपति दीदी बन चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार ने गैस कनेक्शन देकर महिलाओं की आंख की आंसू पोछने का काम किया। महिलाओं के लिए इज्जत घर, बच्चियों के लिए सुकन्या योजना चलाकर लाभान्वित किया है। महिलाओं को मजबूत करने का काम मोदी और नीतीश कुमार ने किया है। और आज महिलाएं देश की ताकत बन गई है। उक्त बातें शनिवार को केविके परिसर में आयोजित तीन दिवसीय किसान कल्याण मेला 2024 के पहले दिन महिला किसान सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कही। कार्यक्रम का उद्घाटन नीति आयोग कृषि के वरिष्ठ सलाहकार डा. नीलम पटेल, राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डा. पीएस पांडेय, पीडीडीयू वानिकी एवं उपमहापौर डा. लालबाबू प्रसाद गुप्ता, केविके प्रमुख डा अरविंद कुमार सिंह, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत केविके प्रमुख डा. अरविंद कुमार सिंह ने मोमेंटो, पुष्प गुच्छ व शॉल भेंट कर किया।