राजस्व पदाधिकारी का हुआ तबादला,दी गई विदाई सुगौली,पू.च:--सुगौली अंचल में पदस्थापित राजस्व पदाधिकारी सह प्रभारी अंचलाधिकारी नेहा कुमारी के स्थानांतरण के बाद उनको विदाई दी गई। रिकॉर्ड रूम में अंचलकर्मियों ने एक विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां नेहा कुमारी को अंगवस्त्र,उपहार,बुके और फुल-माला भेंट किया। उपस्थित कर्मियों ने बताया कि इनका कार्यकाल सराहनीय रहा। लोगों के बीच अपने काम के प्रति लोकप्रिय रही। राजस्व पदाधिकारी के अलावा प्रभारी अंचलाधिकारी का काम उन्होंने बखूबी निभाया। वहीं नेहा कुमारी ने बताया कि सुगौली में मेरी पहली सेवा शुरू हुई। यहां हमेशा मुझे अपने परिवार के तरह प्यार मिला। लोगों के द्वारा हमेशा काम में सहयोग मिला। हमारे अंचल कर्मी भी अंचल के कामों को संपन्न कराने में भरपूर सहयोग देते थे। विदाई समारोह में राजस्व कर्मचारी यशवंत राज,प्रेम किशोर सिंह,खुशबू सिन्हा, अर्जुन कुमार,अखिलेश कुमार, बड़ा बाबू प्रेमकांत बैठा, लिपिक कुंदन कुमार,अनिल कुमार,अमर किशोर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।