सुगौली,पू.च:--प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पर विरोधी पंसस के द्वारा लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव शून्य मत से खारिज हो गया।मत विभाजन के दौरान एक भी पंसस उपस्थित नही हुए।इस तरह से प्रमुख रीना कुंअर और उप प्रमुख बबिता देवी की कुर्सी बरकरार रह गई। पंचायत समिति के दस सदस्यों द्वारा लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व मतदान के लिए शनिवार 20 जनवरी को दिन में 11 बजे पूर्वाह्न से समय निर्धारित था।जिसके लिए जिला से पर्यवेक्षक के रूप में अरेराज के जीपीआरओ लखिन्द्र पासवान प्रतिनियुक्त किये गए थे।प्रखंड के सभागार में बीडीओ तेज प्रताप त्यागी व जिला से आए पीजीआरओ ने सुबह 11 बजे से 12 बजे तक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव के लिए पंसस का इंतजार करते रहे पर एक भी सदस्य उपस्थित नही हुए। वही दुसरे चरण में उप प्रमुख पर अविश्वास मत के लिए अपराह्न 2 बजे से लेकर 3 बजे तक कोई सदस्य नही आये। पूरे समय पर्यवेक्षक पंसस के आने का इंतजार करते रहे गए। प्रमुख और उपप्रमुख और पंसस को समर्थको के द्वारा माला पहना कर बधाई दी गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना के सब इंस्पेक्टर शम्भू साह पुलिस बल के साथ डटे रहे।मौके पर मत्स्य सहयोग समिति के अध्यक्ष मनोज सहनी, उपप्रमुख प्रतिनिधि शम्भू साह,ब्रजेश पटेल,सोनू कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद थे।