राजभवन, पटना में आयोजित कार्यशाला में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्षों के साथ भाग लिया। विषय ‘ विकसित भारत 2047 था। यह कार्यशाला 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए अपने विचारों व सुझावों को साझा करने की प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव ने ‘भारत व विश्व’ विषय पर विचार रखे। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमें क्या करने की आवश्यकता है और विकसित भारत2047 को संभव बनाने के लिए हम क्या कर सकते हैं।