टीबी के मरीजो को गोद लेने के लिए अब लोग आगे आने लगे हैं। पकड़ीदयाल अनुमंडल के सभी टीबी मरीजों का गोद लिये जाने के बाद मोतिहारी शहर के टीबी मरीजों को गोद लिया गया।अब सुगौली व संग्रामपुर के साथ अरेराज में भी मरीजों को गोद लिया गया है।भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी में चेयर मैन विभूति नारायण सिंह की अध्यक्षता में आशीष प्रताप सिंह प्रबंध कार्यकारणी सदस्य भारतीय रेड क्रॉस मोतिहारी, हेमचंद्र जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण मोतिहारी, विकास महर्षि निदेशक उपेन्द्र शर्मा बीएड कॉलेज पूर्वी चंपारण व ललित कुमार जिला समन्वयक पीएमएनपीवाई(पोषण योजना) की बैठक हुई। जिसमें हेमचंद्र जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण, आशीष प्रताप सिंह व विकाश महर्षि ने मिलकर बाढ़ग्रस्त प्रखंड सुगौली के सभी यक्ष्मा के मरीज को गोद लिया। हेमचंद्र जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण ने कहा कि पूर्वी चंपारण से टीवी मुक्त हो इसके लिए हमलोग एक टीम बना के सुगौली प्रखंड के सभी मरीजों को गोद लेने का निर्णय किए हैं।जिसमे हमलोग के टीम के अनेक लोग निश्चय मित्र बनेंगे। आशीष प्रताप सिंह ने कहा की प्रधान मंत्री के द्वारा पूरे भारत से यक्ष्मा से मुक्त करने के लिए जो आह्वान किया गया है। उसमें पूर्वी चंपारण को टीबी मुक्त करने के लिए वे लोग सुगौली विधानसभा के तमाम मरीजों को गोद लेने के लिए एक टीम बना के सभी मरीजों को 4 जुलाई को देंगे। वहीं रेड क्रॉस के चेयरमैन मैन विभूति नरायण सिंह के पहल पर आज एल एन डी के प्रचार्य प्रो अरुण मिश्रा व संग्रामपुर के जिला पार्षद पंकज कुमार द्ववेदी ने संग्रामपुर के सभी टीबी रोगी को गोद लेने की घोषणा किया। जुलाई से मरीजो को पौस्टिक आहार देंगे।
