रक्सौल शहर के वार्ड नंबर 19 स्थित कॉलेज रोड़ शिवपुरी मोहल्ले में सड़क पर नाले का गंदा पानी बह रहा है। कॉलेज रोड की सड़क से इसकी सतह नीचे होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारण कि नप प्रशासन द्वारा नाले की उड़ाही व सफाई के साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जो नप प्रशासन के सफाई व्यवस्था के दावों का पोल खोलता नजर आ रहा है। लेकिन इसकी चिंता न तो नप प्रशासन को है और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ही। आवागमन में हो रही मोहल्ले के लोगों को परेशानीमोहल्ले के मनोज कुमार सिंह, मनोरंजन तिवारी पिंटू कुमार, सुरेश कुमार, राहुल कुमार एवम सुधीर कुमार मिश्र आदि का कहना है कि नप प्रशासन द्वारा सड़कों के दोनों किनारे जाम पड़े नालों का जीर्णोद्धार नहीं किए जाने के कारण मोहल्ले के लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। लेकिन इसकी चिंता किसी को नहीं है। इससे मोहल्ले के लोगों को आवागमन में काफी समस्या हो रही है। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नही ंहो सका है। फेल है ड्रेनेज सिस्टम शहर में ड्रेनेज सिस्टम पूर्ण रूप से फेल हो चुका है। कहीं नाले है तो उड़ाही व सफाई के बिना जाम पड़े हुए है। वहीं कहीं नाले भी नहीं है, अगर है भी तो जीर्णोद्धार के अभाव में ध्वस्त पड़े हुए है। जिससे पानी का निस्तारण सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। कहते है अधिकारी नप के ईओ डॉ मनीष कुमार का कहना है कि नप प्रशासन द्वारा नालों की उड़ाही व सफाई कार्य लगातार जारी है। ऐसे में कहीं जाम व ध्वस्त पड़े नाले शेष रह गए है तो शीघ्र एक अभियान चलाकर सफाई के साथ जीर्णोद्धार कराया जाएगा। ताकि जल निस्सरण की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो।