सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की हुई सप्ताहिक समीक्षा बैठक सुगौली,पू.च:--स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को डॉक्टरों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शुभम कुमार की अध्यक्षता में सप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई।जिसमे में दर्जनों की संख्या में मेडिकल अफसर शामिल हुए।जहां प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में चिकित्सकों के द्वारा किए गये कामों का आनलाइन रिपोर्ट करना है।जिससे उनके द्वारा किए गए कामों और मरीजों को मिलने वाले लाभ के बारे में पता चल सके।वही बैठक में उपस्थित डाक्टरों ने क्षेत्र में आने वाली अपनी समस्याओं को रखा।जिसका सामाधान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्री कुमार के द्वारा किया गया।साथ ही श्री कुमार ने प्रखंड क्षेत्र में काम करने वाले डाक्टरों को बताया कि हमें अपनी सेवा नियमित रूप से मरीजों को देनी है जिससे उनको पूरी सुविधा मिल सके।सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं को हर हाल में आम जनता तक पहूचाना है। और अपनी सेवा देकर उनको स्वस्थ रखना है।बैठक में डॉ मयंक,डॉ कुमारी पल्लवी,डॉ सिबकतुल्लाह,डॉ उत्कर्ष राज,डॉ मोहम्मद अयाज आलम,डॉ राजीव कुमार, डॉ मनोज,डॉ एमए असद और बीसीएम नितेश कुमार गिरी शामिल रहे।
