सुगौली,पू.च:--प्रखंड के फुलवरिया पंचायत के छपवा चौक पर नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूसन कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरु किया गया है।यह कार्य कार्यपालक विधुत अभियंता प्रदीप सुमन और सहायक विधुत अभियंता सुनील रंजन के निर्देशानुसार शुरु किया गया।सहायक बिधुत अभियंता सुनील रंजन ने बताया की स्मार्ट मीटर लग जाने से ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलेंगी। ग्राहक रोज की अपनी खपत देख सकते है।बिजली कटने से 72 घंटे पहले सूचना दी जाएगी।उन्होंने बताया कि बिजली कार्य दिवस के दौरान ही कटेगी और 10 बजे से 1 बजे के मध्य ही कटेगी।ताकि ग्राहक को कोई असुविधा ना हो। राष्ट्रीय छुट्टी- पर्व त्योहार के दिन बिजली नही कटेगी।सब डीविजन इंचार्ज तेजप्रताप सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाना सभी ग्राहकों के लिए अनिवार्य है। ग्राहकों के पुराने मीटर को बदल कर इस स्मार्ट मीटर को लगाया जायेगा।वही मीटर बदलने के लिए कोई शुल्क देय नही होगा।विधुत उपभोक्ता प्ले स्टोर से बिहार सुगम स्मार्ट मीटर एप्लीकेशन डाउनलोड करके रिचार्ज कर सकते हैं।
