अगलगी जैसे आपात स्थिति से मिटने की पूरी तैयारी सदर अस्पताल में है। सभी वार्ड सहित कार्यालय में अग्नि शामक यंत्र लगा हुआ है। शॉर्ट सर्किट पर लगातर नजर रखने के लिए बिजली मिस्त्रत्त्ी की डॺूटी लगी हुई है। बताया जाता है कि पिछले साल एसएनसीयू व आईसीयू में शार्ट सर्किट से आग लगने के बाद सदर अस्पताल प्रशासन अलर्ट है। अग्नि शामक यंत्र लगा हुआ है। यह यंत्र कैसे खुलेगा इसकी ट्रेनिंग स्टाफ को दी गयी है। सदर अस्पताल प्रबंधक भारत भूषण ने बताया कि हर साल सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति की तैयारी का जायज़ा लिया जाता है। सदर अस्पताल में करीब 62 अग्नि शामक यंत्र लगा हुआ है।