राजस्व विभाग के निर्देशों के आलोक में अंचल कार्यालय अरेराज ने अपने कार्यों को ससमय निष्पादित करने का संकल्प लिया और जिला स्तर पर हुई समीक्षा में अरेराज अंचल को म्यूटेशन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। अंचलाधिकारी पवन कुमार झा ने बताया कि यह मुकाम राजस्व की पूरी टीम के संयुक्त प्रयास का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि जिला द्वारा जारी रैंकिंग में अरेराज अंचल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।