मानस सत्संग समिति की बैठक बेलवनवा मोहल्ला स्थित सुनीता जयनारायण सत्संग भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डाॅ शोभाकांत चौधरी ने की। बैठक में 31 मार्च से 8 अप्रैल तक नरसिंह बाबा के हनुमान मंदिर के समीप आयोजित होने वाले 49 वें रामचरितमानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के आयोजन से संबंधित व्यवस्था की समीक्षा की गयी। श्रीराम कथा सुनाने के लिए उत्तर प्रदेश के बांद्रा से मानसरत्न डाॅ राम गोपाल तिवारी आ रहे है। इस समीक्षा बैठक में समिति के सचिव प्रो राम निरंजन पांडेय, अवध किशोर द्धिवेदी, कामेश्वर सिंह, हरिकांत चौधरी, संजय कुमार तिवारी आदि थे।
