मोतिहारी। कड़ाके की ठंड से मंगलवार को पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। तापमान में गिरावट आने से ठंड काफी बढ़ गयी थी। ठंड के कारण सुबह लोग घरों में दुबके रहे। ठंड से बच्चे, बीमार व बुजुर्ग व कामकाजी लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है। आने से ठंड काफी बढ़ गयी थी। लगातार दूसरे दिन धूप नहीं निकलने से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने से ठंड अधिक महसूस हो रही है। इधर मौसम वैज्ञानिकों का मानना हैकि बुधवार को भी मौसम में राहत का आसार नहीं है। पूरे दिन नहीं निकली धूप लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी सूर्य के नहीं निकलने से लोग ठंड से कंपकंपाते रहे। धूप नहीं खिलने से तापमान में गिरावट आ गय थी। शाम ढ़लते ही ठंड में और इजाफा हो गया। नगर निगम की ओर से 10 जगहों पर की गयी है अलाव की व्यवस्था मोतिहारी नगर निगम की ओर से पहले से शहर के 6 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी थी। मंगलवार से कुल 10 जगहों पर अलाव का वितरण किया जा रहा है। ठंड के कारण बच्चे, बीमार, कामकाजी लोग व बुजूर्ग लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कामकाजी लोगों, रिक्शा- ठेला चालकों व मजदूरों को ठंड से ठिठुरते हुए जाते देखा गया। सुबह चौक-चौराहे पर रिक्शा चालक व मजदूर रद्दी कागज जला ठंड से बचाव कर रहे हैं।