मोतिहारी नगर निगम में सबसे अधिक वोट से जीते वार्ड 38 के अंकित मोतिहारी। नगर निगम के सभी 46 वार्डो में सबसे अधिक वोट से वार्ड नम्बर 38 के अंकित कुमार ने जीत दर्ज की है। अंकित कुमार को 1232 वोट मिले। दूसरे नम्बर पर रहे विनोद कुमार सिंह को 332 मत मिले। अंकित अपने निकतम प्रतिद्वंदी को 900 वोटों से पराजित किया। वहीं नगर निमम के 25 नम्बर वार्ड से निशा श्रीवास्तव को दूसरे सबसे अधिक मत 813 से विजयी रही। तीसरा सबसे अधिक मत वार्ड नम्बर आठ के संतोष कुमार को 810 मत मिले। वहीं वार्ड नम्बर एक के प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह सबसे कम पांच वोट के अंतर से जीत दर्ज की। संतोष कुमार को 378 वोट मिले वहीं दूसरे नम्बर पर रहे शबाना बेगम को 373 वोट मिलें। सबसे पहले वार्ड नम्बर एक का रिजल्ट आठ बजकर पन्द्रह मिनट पर हुई।