चौका बर्तन छोड़ के महिलाएं चली वोट मांगने हाथ जोड़के। यह नजारा सुगौली नगर पंचायत चुनाव को लेकर दिख रहा है। जहां महिलाएं मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद व नगर पार्षद बनने को बेताब है। नगर पंचायत चुनाव के इस समर में महिलाएं भी कुद पड़ी जो पुरुषों से दो कदम आगे निकल पड़ी है। घुंघट के ओट में रहने वाली गृहणी महिलाएं सर उठाके हजारों की भीड़ में भी हाथ जोड़े महिला सशक्तिकरण की मिशाल बनने निकल पड़ी है। इस महासमर मे कुद पड़ी महिलाएं मजबूर समझी जाने वाली महिलाएं आज अपनी उम्र की परवाह किये वगैर समाज के साथ कदम से कदम मिलाती नजर आ रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।