बंजरिया प्रखंड नाजिर कार्यालय में सोमवार को गाड़ी मालिको ने पैसे के लिए जम कर हंगामा किया। जिसके बाद मालिको का एक समूह डीएम से मिल शिकायत करने के लिए चले गए। बताते चले कि विधानसभा चुनाव 20 मे प्रखंड कार्यालय द्वारा गाड़ियों का उपयोग किया गया। परन्तु उनका भुगतान नही मिलने से नाराज गाड़ी मालिको परेशान है। गाड़ी मालिको का कहना था कि अक्टूबर 20 में विधान सभा चुनाव हुआ। परन्तु 16 माह बीत जाने के बाद गाड़ियों का भुगतान नही हुआ है। जिससे गाड़ी मालिको को काफी परेशानी हो रही है। हम लगातार 16 माह से भुगतान के लिए दौड़ रहे है। हमारा कोई सुनने वाला नही । केवल तारीख दी जाती है। अब हम लोग सरकारी कार्यो में इस्तेमाल के लिए गाड़ी नही देंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारिका रविदास ने बताया कि हमारे यहां से 18 लाख रुपया भेजा गया है। केवल 7 लाख रुपया बकाया है जो नाजिर के द्वारा रिसीव नही किया गया है। मौके पर सोनू कुमार,मंटू यादव, पंकज सिंह,पंकज कुमार,लखिन्द्र यादव,दीपक श्रीवास्तव, गोलू कुमार,सहित अन्य लोग मौजूद थे।