बंजरिया प्रखंड के सेमरा भोला टोला का एक युवक दो सप्ताह पूर्व पटना से घर के लिए चला परंतु अब तक घर नही पहुंच पाया है। जिसके कारण घर के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी देते हुए स्थानीय जितेश कुमार यादव ने बताया कि मुकेश कुमार जिसकी उम्र 24 वर्ष लगभग है। दो सप्ताह पूर्व सेमरा भोला टोला के लिए पटना से चला परन्तु वह घर नही पहुंच पाया। ना ही उसका कोई फोन आया है। लड़का सेमरा भोला टोला के बृज किशोर साह का पुत्र है,जो थोड़ा मानसिक रूप से सुस्त है। परिजन लगातार खोज तलाश में जुटे हुए है।