पुरनहिया--प्रखंड के परसौनी गांव मे सोमवार को किसानों के बीच निःशुल्क कीटनाशक दवाओं का वितरण किया गया।कृषि विज्ञान केन्द्र के जिला समन्यवयक वकृषि वैज्ञानिक डा एसके राय द्वारा आयोजित कैंप मे फसलों को रोग व कीटनाशक से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं के वितरण एवं छिडकाव के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि वर्तमान समय मे धान के फसलों पर कीटों का बढवार होता रहता है, ऐसे वक्त मे किसानों को अपने फसल के बचाव के लिये सतर्क रहने की जरूरत है।मौके पर कृषि वैज्ञानिक डा राजेन्द्र प्रसाद सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।