जगदीश नन्दन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2020-21 के बाईसवें मैच में आज सुबह यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में 8 विकेट के नुक़सान पर 125 रनों का स्कोर खड़ा किया । पिपराही क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाज विक्की ने ओवर में 17 रन देकर यंग स्टार के 4 बल्लेबाजों को आउट किया । यंग स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से रोहित ने 52 एवं धर्मेन्द्र ने 27 रन बनाए । 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिपराही क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज नैयर के शानदार अर्धशतक (60 गेंदों में 56 रन) के बदौलत अपनी टीम को 22वें ओवर में हीं 7 विकेट से जीत दिलाते हुए प्वांइट टेबल में महत्वपूर्ण 2 अंक जोङ लिए ।आज के मैच के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पिपराही क्रिकेट क्लब के गेंदबाज विक्की को दिया गया । यह पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार द्वारा प्रदान किया गया । मैच के दौरान विभिन्न क्लबों के सचिव, अध्यक्ष, जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रभाकर, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
