नरकटियागंज क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बेतिया एवं 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के द्वारा 44 वाहिनी मुख्यालय के प्रांगण में कोविड 19 को ध्यान में रखते हुये सामाजिक दूरी के साथ संयुक्त रूप से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 03 किलोमीटर का स्वैछिक दौड़ एवं पैदल चाल का आयोजन किया गया। जिसमें एस. के. ध्यानी उप महानिरीक्षक स. सी.बल. बेतिया, अनिल कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट) 44 वाहिनी स.सी.बल नरकटियागंज, एवं बल के कार्मिक, पारिवारिक सदस्य, बच्चों ने प्रतिभाग किया। एस. के.ध्यानी उप - महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बेतिया के द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ का शुभारंभ किया गया और दौड़ पूरा होने के बाद प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय विजेता को मेडल और प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। दौड़ पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
