चकाई प्रखंड अंतर्गत नौवाडीह के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करा रहे संवेदक पर घटिया कार्य कराने का आरोप लगाया है. स्थानीय पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने कार्य को रोकने एवं कार्य की जांच कराने की मांग करते हुए कार्य स्थल पर घंटों प्रदर्शन किया.
