चकाई थाना क्षेत्र के पाटजोरी गांव निवासी बिसठु पासवान के खपरैल के घर में आग लग जाने से हज़ारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दिन में लगभग साढ़े ग्यारह बजे एकाएक घर से आग की ऊँची ऊँची लपटें उठने लगी। हो हल्ला सुनकर जुटे ग्रामीणों नें पानी डालकर आग पर काबू पानें का प्रयास किया। लेकिन तब तक घर के एक बड़े हिस्से को आग नें अपनें चपेट में ले लिया। साथ ही घर मे रखा चावल, गेंहूँ, आलू, कपड़ा, पुवाल सहित अन्य जरूरी सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
