भूतपूर्व मुखिया का निधन,लोगों ने जताया शोक।** अलीगंज प्रखंड के ताजपुर पंचायत के वर्ष 1950- से 65 तक सरपंच तथा 1965- 70 तक मुखिया बनकर लोगों की सेवा किये थे।। अलीगंज। प्रखंड के सोलहपुर गांव निवासी भूतपूर्व मुखिया राम बल्लभ सिंह (106) वर्ष के आकस्मिक निधन बुधवार की देर रात हो गया।उनके निधन पर कोलहाना पंचायत सहित अलीगंज प्रखंड वासियों में शोक की लहर फैल गई। स्व सिंह के निधन पर समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि आज हम लोग एक अनुभवी अभिभावक को खो दिया है। उन्होंने बताया कि भूतपूर्व मुखिया राम बल्लभ बाबु काफी लोकप्रिय और सामाजिक विचार-धारा के आदमी थे।देश को आजादी में भी उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोगों को एकजुट एवं संगठित करने का काम किये। सिकंदरा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी शोक जताते हुए कहा कि मुखिया जी काफी मृदुल भाषी विचार के एक सामाजिक व्यक्ति के साथ सुलझे व अनुभवी जनप्रतिनिधि थे। उनके निधन पर डब्लू सिंह,चंद्रशेखर आजाद,अशवनी कुमार,अखिलेश सिंह,सुदामा सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रभुदयाल सिंह ,श्यामसुन्दर सिंह,प्रो आनंद लाल पाठक,रविशंकर सिंह,युवा नेता महेश सिंह राणा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी शोक संवेदना प्रकट किया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।