बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन चकाई रविवार को प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय चकाई में संकुल स्तर की बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन किया गया.जिसमें संकुल स्तर की महादलित,दलित,अतिपिछड़ा तथा अल्पसंख्यक महिलाओं ने परीक्षा में भाग लिया.इस मौके पर अक्षर आंचल योजना के अंतर्गत नवसाक्षर महिलाओं की परीक्षा ली गई.यह महापरीक्षा सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होकर चार बजे तक चली.वहीं इसके बारे में पूछने पर बीओ अशोक चौधरी ने बताया कि बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन प्रखंड के 23 संकुल सेंटरों पर आयोजित की गई जिसमें 1335 नवसाक्षर महिलाओं ने परीक्षा में भाग लिया.परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ.मौके पर आदर्श मध्य विद्यालय में आयोजित नवसाक्षर महापरीक्षा में वीक्षक के रूप में शिक्षा सेवक राजकुमार चौधरी, संजय कुमार मरांडी,बिनोद मुर्मु,धर्मेंद्र रजक,पुष्पलता देवी,संजू मुर्मु,राजेश हैम्बरम,सुनील हासदा,शुशील टुडु,शिक्षा सेवक तथा संकुल समन्वयक नित्यानंद राय मौजूद थे तथा परीक्षा का संचालन आदर्श मध्य विद्यालय चाकाई के प्राधानाध्यापक लक्ष्मी मोदी ने किया.
