जमुई के चकाई में विद्यालय में नामांकित कराने के उद्देश्य से प्रवेशोत्सव को लेकर 8 मार्च को निकाली जाएगी प्रभातफेरी | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।    विद्यालय में नामांकन से वंचित छात्र छात्राओं को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से 8 मार्च से 20 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर उनका नामांकन किया जाएगा। जानकारी देते हुए चकाई अंचल के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक चौधरी नें बताया कि राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत 8 मार्च को सभी विद्यालयों में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। जिसमें संबंधित विद्यालय के बच्चों के साथ शिक्षक, अविभावक, शिक्षा समिति के सदस्य, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका भाग लेंगे। बीईओ श्री चौधरी नें बताया कि प्रखंड स्तर पर भी लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी प्रखंड मुख्यालय से निकलकर पंचमुखी चौक, यूको बैंक, चकाई थाना होते हुए आदर्श मध्य विद्यालय पहुंचेगी। वहाँ से पुनः जयप्रकाश चौक एवं मुख्य मोड़ होते हुए बीआरसी पहुंचेगी। प्रभातफेरी में आदर्श मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोला, कन्या मध्य विद्यालय चकाई एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगड़ी के विद्यार्थी भाग लेंगे। श्री चौधरी नें बताया कि प्रभातफेरी कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख हेमा देवी, बीडीओ सुनील कुमार चाँद, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, चकाई पंचायत के मुखिया, प्रखंड समन्वयक जीविका, सभी बीआरपी एवं संबंधित विद्यालय के शिक्षक शामिल रहेंगे।