पीपीवाई महाविद्यालय में स्नातक खण्ड एक की परीक्षा प्रारंभ |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।    स्थानीय फाल्गुनी प्रसाद यादव डिग्री महाविद्यालय चकाई में गुरुवार को स्नातक खंड एक की परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। परीक्षा में मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर के अंतर्गत डी.एस.एम कॉलेज झाझा के परीक्षार्थियों नें प्रथम दिन इतिहास विषय की परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में कुल 736 विद्यार्थियों में से 701 परीक्षार्थियों नें भाग लिया। जबकि 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उक्त जानकारी पीपीवाई महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ० रविशंकर यादव ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।परीक्षा 30 जनवरी तक चलेगी। वहीं परीक्षा को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर चकाई थाने के अवर निरीक्षक सकलदेव सिंह सहित बीएमपी के जवान मौजूद थे। मौके पर प्रो० चंद्रशेखर पंडित, प्रो नारायण राम, नवलकिशोर राय, महेंद्र राय, रामनारायण यादव, शरदेंदु शेखर, कृष्ण कुमार, कल्पना कुमारी, भूदेव राय, राजीव कुमार, रमेश कुमार, शिवनारायण यादव, रघुवंश राय, रमेश हेम्ब्रम सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।