चकाई प्रखंड के लीलुडीह मैदान पर आयोजित सीपीएल सीजन 2 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एसडीएस की टीम नें शानदार प्रदर्शन करते हुए केकेआर टीम को 6 विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करनें उतरी केकेआर की टीम निर्धारित 15 ओवर में महज 110 रन ही बना सकी।
