आगामी 23 दिसम्बर को प्रखंड स्थित निरीक्षण भवन में भाजपा प्रखंड इकाई द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है .इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव होंगे.उनके अलावे भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,इसके अलावे सोनो चकाई के चारो मंडल अध्यक्ष,महामंत्री,सभी मंच मोर्चा सहित बड़ी संख्या में जिले के किसान इसमें भाग लेंगे.ये जानकारी चकाई मंडल अध्यक्ष शालिग्राम पांडे ने दी.वही उन्होंने चकाई बिधान सभा के सभी किसानों से इस किसान सम्मेलन में भाग लेने की अपील की। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।