सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल चकाई चकाई- जमुई मुख्य मार्ग पर सिनेमा हॉल के समीप बीते शुक्रवार की देर रात एक बाइक सवार के एक ट्रक के चपेट में आ जाने से बाइक सवार के गम्भीर रूप से घायल हो जाने का समाचार मिला है.घायल की पहचान लीलुडीह निवासी बसन्त उपाध्याय के रूप में हुई.वही घायल को परिजनों द्वारा घायल ब्यक्ति को इलाज हेतु रेफरल अस्पताल चकाई में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया गया है जहां वह इलाजरत है. बताया जाता है कि बसन्त उपाध्याय रात्रि के लगभग 12 बजे बाइक से सोनो की और जा रहे थे तभी चकाई थानाक्षेत्र के सिनेमा हॉल के पास यह घटना घटी .वही ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भागने में सफल रहा चकाई पुलिस घटना की जांच कर रही है.
