मत डालने को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह दिखा.बुधवार को हुए बिधानसभा चुनाव के दौरान मतदान करने को लेकर महिला वोटरों में काफी उत्साह दिखा.इस दौरान बुधवार अहले सुबह से ही महिलाएं घर का काम निपटा कर लगभग सभी बूथों पर बड़ी संख्या में लाइन में लगकर मतदान किया.इस बारे में पूछे जाने पर खास चाकाई मतदान केंद्र संख्या 272 पर वोट देने हेतु कतार में लगी मंजु देवी,सबिया देवी,कुशुम देवी,अबला देवी आदि ने बताया कि घर का काम बाद में,पहले मतदान फिर अन्य जरूरी काम. वही महिलाओं ने बताया कि पहले महिलाओं को मत डालने हेतु पुरुष लोग घर से नही निकलने देते थे और अगर किसी तरह वोट देने जाते भी थे तो उनकी मर्जी पर उनके द्वारा तय किये गए प्रत्याशी को वोट देना पड़ता था.मगर अब ऐसी बात नही।अब महिलाएं काफी जागरूक हो चुकी हैं और अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट डालती हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।